बॉलीवुड कलाकर अनिल कपूर का प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर काफी खास रहा. उनका ऐसा मानना है कि ऐसा होना उनकी किस्मत में लिखा था और यह काफी प्रेरणादायक रहा. अपनी आने वाली फिल्म
'टोटल धमाल' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री से हुए अपनी खास मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई सालों से उनसे मिलने का इंतजार था, हालांकि ऐसा कभी हो नहीं पाया. उन्होंने कहा कि चूंकि किस्मत में लिखा था शायद इस वजह से इस बार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार मोदी जी से उनके मिलने का ख्वाब पूरा हो गया. अपने इस अनुभव के बारे में बताते हुए
अनिल कपूरकहते हैं कि उनका व्यक्तित्व वाकई में काफी प्रेरणादायक है. वह मोदी जी से इस कदर प्रभावित हुए कि आखिरकार उन्होंने ऐसा कह ही डाला कि शायद ही आज तक उनकी मुलाकात ऐसे किसी शख्सियत से हुई जो देश के लिए इस हद तक कड़ी मेहनत करते हैं.
ABP Exclusive Interview: 'मोगली' में 'बलू' को आवाज देकर मुझे बहुत मजा आया- अनिल कपूर कुछ वक्त पहले अनिल कपूर ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था "मुझे आज आदरणीय प्रधानमंत्री मोदीजी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ. मैं उनसे हुई बातचीत से प्रेरित हुआ. उनकी दूरदर्शिता और करिश्मा त्वरित प्रभाव डालने वाला है. मैं उनसे व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात का अवसर प्रदान करने के लिए उनका आभारी हूं."
नरेंद्र मोदी को अगली बार प्रधानमंत्री बनना चाहिए या नहीं, के सवाल पर बॉलीवुड के इस अनुभवी कलाकार ने कहा कि यह सभी के लिए देखने वाली बात है कि अगले चुनाव में क्या होता है या किस तरह के परिणाम आते हैं, लेकिन अभी इस मंच पर खड़े होकर राजनीति के बारे में चर्चा न ही करें तो बेहतर है.
(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)