विदेश में चंकी पांडे का नाम रौशन कर रही बेटी अनन्या पांडे, देखें ये वायरल तस्वीरें
ABP News Bureau | 18 Jan 2018 09:56 AM (IST)
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इंडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया और विदेशी सरजमीन पर भी नाम रौशन कर रही हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड में जल्द ही एक नई सदी का आगाज होने जा रहा है और इस सदी में बॉलीवुड के नामी सितारों के बच्चे उनकी जगह लेते दिखेंगे. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान व श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर इस साल डेब्यू करेंगी. इन दोनों के अलावा भी कई और स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं. हालांकि अभी तक इन स्टार किड्स को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है लेकिन इनकी एक्टिविटीज देखकर तो इस बात का अंदाजा साफतौर पर लगाया जा सकता है. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इंडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया और विदेशी सरजमीन पर भी नाम रौशन कर रही हैं. हाल ही में अनन्या पांडे एक 'वैनिटी फेयर' मेग्जीन के यूएस एडिशन में नजर आईं. इसमें उनके साथ अलग-अलग क्षेत्र के भावी स्टार्स नजर आए. इसमें अनन्या के साथ हॉलीवुड स्टार रीज़ विदरस्पून की बेटी एवा भी नजर आईं. आपको बता दें कि 19 वर्षीय अनन्या पांडे अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं. साथ ही उनकी खास दोस्त सोहाना भी अक्सर खबरों में रहती हैं. अब देखना होगा कि सारा और जाह्नवी के बाद सोहाना खान और अनन्या पांडे की बॉलीवुड में एंट्री का एलान कब होता है.