इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद विवादों में आ गए हैं. उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने भारत छोड़ने का 12 दिनों का वक्त दिया है. उन्हें लीव इंडिया का नोटिस दिया गया है. वहीं, एक्टर ने इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है. उन्होंने याचिका भी दायर कर दी है. इसी विवाद के बीच अब खबर सामने आ रही है कि आमिर खान मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर पहुंचे हैं.

Continues below advertisement

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आमिर खान रविवार 18 अक्तूबर को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि पिछले एक घंटे से भी ज्यादा समय से उनकी ये मुलाकात जारी है. इमरान के विवाद बीच इस मुलाकात ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है कि आखिर इस मुलाकात के पीछे क्या वजह है?

मुंबई FRRO ने इमरान खान को भेजा कारण बताओ नोटिस

Continues below advertisement

फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने बीते दिन ही इमरान खान को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस में उनसे सवाल किया गया है कि उनका OCI कार्ड क्यों ना कैंसिल किया जाए. सूत्रों ने दावा किया कि इस संदर्भ में FRRO ने इमरान खान से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जवाब आने के बाद ही FRRO निर्णय लेगी कि OCI कैंसिल किया जाए या नहीं.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

इमरान खान बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका

गौरतलब है कि सूत्रों के अनुसार, इमरान खान ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के लीव इंडिया के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. एक्टर ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ रिट याचिका दायर की है. सूत्रों के अनुसार, इसके लिए उन्होंने 'MZM लीगल एलएलपी' को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है.

अगस्त क्रांति मैदान में पहुंचे थे इमरान खान

इमरान खान से ये जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब उन्हें अगस्त क्रांति मैदान में देखा गया था. वो वहां पर सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच पहुंचे थे. इस दौरान उनका समाचार एजेंसी ANI से बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि वो किसी पार्टी को रिप्रेजेंट करने के लिए नहीं गए थे. वो वहां पर केवल नागरिक के तौर पर गए थे कि देश भर में लोग सड़कों पर क्यों उतर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: 'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

इसके साथ ही इमरान खान ने प्रोटेस्ट में अपनी मांगों को लेकर कहा था कि उनकी कोई औकात नहीं है कि किसी से कुछ मांग करें. उन्होंने साफ किया था कि उनकी कोई मांग नहीं है. हालांकि, सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद एक्टर को मुंबई पुलिस ने डिटेन भी किया था. पुलिस वैन से भी उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड को भी उनके साथ देखा गया था.