साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और अपने जन्मदिन के मौके पर वो अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा' की अनाउंसमेंट की है. इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा.
फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदना नजर आएंगी. वहीं, इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं. इससे पहले अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार इससे पहले आर्य और आर्य 2 जैसी सुपरहिट फिल्में लेकर आ चुके हैं.
फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है. इसमें अल्लू अर्जुन गुस्से में खड़े नजर आ रहे हैं और उन्हें थोड़ी चोट लगी है. फैंस को अल्लू का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है.
