Alia Bhatt On Ranveer Singh: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने कपड़ों को पहनने के लिए नहीं बल्कि कपड़े न पहनने को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं. अब रणवीर सिंह के इस लेटेस्ट फोटोशूट पर उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट का रिएक्शन सामने आया है. 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपनी वेब फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची और इस दौरान उनसे रणवीर सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सवाल किया गया. आलिया से पूछा गया कि रणवीर सिंह इस शूट को लेकर लगातार नेगेटिव बातें भी कही जा रही हैं तो इस पर उनकी क्या राय है. इस पर आलिया भट्ट ने कहा, ''मैं अपने फेवरेट रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नेगेटिव नहीं सुन सकती. मैं तो इस सवाल को सुन भी नहीं सकती. रणवीर ने हम सबको बहुत कुछ दिया है और उन्हें हम सिर्फ बदले में प्यार दे सकते हैं.''

रणवीर सिंह ने करवाया था न्यूड फोटोशूट

रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. रणवीर की इन बोल्ड तस्वीरों को लेकर जहां एक तरफ काफी तारीफें मिलीं तो वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी करते दिखे. हालांकि इसे लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इन नेगेटिव रिएक्शन्स से कोई खास फर्क नहीं पड़ते. उन्होंने कहा कि वो 1000 लोगों के सामने भी न्यूड फोटोशूट करवाने की हिम्मत रखते हैं वो अपने आप से प्यार करते हैं और इसे लेकर उन्हें कोई शर्म नहीं है. 

बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहुचर्चित फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर (Darlings Trailer) रिलीज किया है.

यह भी पढ़ें

Pathaan Poster: खत्म हुआ फैंस का इंतजार! सामने आया 'पठान' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक

Khatron Ke Khiladi Season 12: रोहित शेट्टी के गुस्से के शिकार हुए Pratik Sehajpal, होस्ट ने दे डाली ये धमकी