मुंबई: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट अक्सर हंसती-खिलखिलाती नजर आती हैं, हालांकि उनका कहना है कि हमेशा एक सकारात्मक मनोदशा में बने रहना आसान नहीं है, लेकिन वह दुनिया में प्यार और खुशियां बांटना चाहती हैं.

मुंबई में बुधवार को वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मीडिया से बातचीत करने के दौरान आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि सकारात्मक रहना आसान नहीं है, लेकिन मैं दुनिया में सिर्फ प्यार और खुशियां बांटना चाहती हूं, इसके चलते मैं सुपर पॉजिटिव, लविंग और वॉर्म रहना पसंद करती हूं, चाहे मेरा दिन कितना ही बुरा क्यों न हो."

आलिया ने आगे कहा, "मैं दुनिया में प्यार और खुशी फैलाने की कोशिश करती हूं. मेरा मानना है कि खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. जिंदगी में एक ही चीज स्थिर रहती है और वह है निरंतर बदलाव और मैं इस पर वाकई यकीन रखती हूं."

आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग नजर आएंगी. बिग बी को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने के एलान पर आलिया ने उन्हें बधाई दी.

आलिया ने कहा, "इस सम्मान की प्राप्ति के लिए मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगी. मैंने हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' में उनके साथ काम किया है और उनके साथ काम करना बेहद सुखद रहा. वो हर तरह से एक लीजेंड हैं और इसके बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए एक विनम्र इंसान हैं, इसलिए उनसे सीखने को बहुत कुछ है. मैं उनके लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं."

आलिया की आने वाली फिल्मों में करण जौहर की 'तख्त', अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' है और इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में वह नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें:

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया हो गए हैं Engaged? तस्वीरें सामने आने के बाद पूछ रहे फैंस

IN PICS: वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में हुस्न का परचम लहराती दिखीं राधिका आप्टे, तो इस अंदाज़ में दिखे शाहिद कपूर 

Vogue Beauty Awards में दिखा सितारों का जलवा, आलिया से लेकर सनी लियोनी और मलाइका तक आईं नज़र 

Vogue Beauty Awards में बेहद ग्लैमरस अवतार में पहुंची मलाइका अरोड़ा, यहां देखें तस्वीरें