'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में आलिया करती दिखेंगी टाइगर संग Hook Up, देखें VIDEO
एबीपी न्यूज़ | 27 Apr 2019 10:52 PM (IST)
करण जौहर अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसलिए अपनी इस फिल्म में उन्होंने उनकी पहली स्टूडेंट यानी आलिया भट्ट के साथ एक खास सॉन्ग शूट किया है. इस गाने का टीजर भी आज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
करण जौहर अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसलिए अपनी इस फिल्म में उन्होंने उनकी पहली स्टूडेंट यानी आलिया भट्ट के साथ एक खास सॉन्ग शूट किया है. इस गाने का टीजर भी आज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. करण जौहर ने 14 सेकेंड का एक वीडियो टीजर शेयर किया है. इस 14 सेकेंड के वीडियो में सिंगर कहते नजर आ रहा है कि 'हुकअप तू कर ले यार'. इस वीडियो साथ में लिखा नजर आता है टाइगर श्रॉफ और आलिया मिलकर बन रहे हैं तालिया. यकीनन आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ दोनों ही के फैंस को ये नया और फ्रैश लग रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ ने आलिया भट्ट के साथ मजाक किया है. उन्होंन एक वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें वो आलिया से कुछ बात करते नजर आ रहे हैं. इस चैट में आलिया भट्ट, टाइगर को थैंक्यू कहती नजर आ रही हैं. इसके बाद दोनों कहीं मिलने का प्लान बनाते दिख रहे हैं. आप भी पढ़ें ये मजेदार चैट टाइगर के इस ट्वीट पर फैंस भी उनकी फिरकी लेते नजर आए. कुछ फैंस ने कहा कि आलिया की प्रोफाइल पिक नहीं दिख रही है इसका मतलब उन्होंने अभी तक टाइगर का नंबर सेव नहीं किया है. तो वहीं, कुछ कहते दिख रहे हैं कि अब दिशा पाटनी का क्या होगा?