ऋचा चड्ढा की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को मिला अवार्ड, अली फजल बोले- 'बेटी को घर पर छोड़कर काम करना मुश्किल'
Ali Fazal Praises Richa Chadha: 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को जॉन केसवेट्स अवार्ड मिला है. ऋचा चड्ढा की प्रोड्यूस की गई फिल्म की इस अचीवमेंट पर अली फजल ने उन्हें बधाई दी है और एक्ट्रेस की तारीफ भी की है.

Ali Fazal Praises Richa Chadha: ऋचा चड्ढा की प्रोड्यूस की गई फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को इंडिपेंडेंट स्पिरिट्स अवार्ड्स फिल्म इंडिपेंडेंट में जॉन केसवेट्स अवार्ड मिला है. ऐसे में एक्ट्रेस के पति अली फजल ने उन्हें बधाई दी है और बताया है कि कैसे बेटी को घर पर छोड़कर काम करना ऋचा के लिए मुश्किल रहा है. इसके बाद भी उन्होंने बखूबी इसे हैंडल किया.
अली फजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने इंडिपेंडेंट स्पिरिट्स अवार्ड्स फिल्म इंडिपेंडेंट में जॉन केसवेट्स अवार्ड जीता. मुझे लगता है कि सनडांस जीतने से लेकर स्पिरिट अवार्ड्स के साथ इसे क्लोज करने तक ये सफर इतना भी बुरा नहीं था. मैं एलर्जी के लिए माफी चाहता हूं, मुझे साइनस है.'
View this post on Instagram
'बच्ची को घर पर छोड़कर सफर करना...'
अली फजल ने आगे लिखा- 'मुझे पता है कि ऋचा आपके लिए हमारी बच्ची को घर पर छोड़कर सफर करना, बाहर काम पर जाना कितना मुश्किल भरा था. गर्ल्स अब ट्रॉफी घर ला रही हैं और मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अपने साथी के साथ इस खूबसूरत सफर का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. भारत और सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ा समय है. पायल कपाड़िया की ऑल वी इमेजिन एज लाइट से लेकर किरण राव की लापता लेडीज तक, अनुजा से बक्शो बोंडी तक इन फिल्मों की शानदार प्रेजेंस पर सभी की नजरें रहीं.'
'हम ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे...'
'मिर्जापुर' एक्टर का मानना है कि भारतीय सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसे लेकर आगे की जेनरेशन गर्व महसूस करेगी. उन्होंने कहा, 'शायद आज नहीं, लेकिन एक दिन जब हम बहुत सारी अच्छी चीजें जमा कर लेंगे और जब पीछे मुड़कर देखेंगे, तो हम ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और कहेंगे कि अरे, हमारे पास तो ये सब पहले से ही था.'
'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली प्रोडक्शन फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को 2025 इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स में जॉन कैसवेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. ये कैटेगरी 1 मिलियन डॉलर से कम के बजट में बनी बेस्ट फीचर फिल्म को सम्मानित करती है. 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच चुकी है.
'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की स्टार कास्ट
'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को शुचि तलाती ने लिखा और डायरेक्ट किया है. 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' के स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इसमें कनी कुसरुति, प्रीति पाणिग्रही और केशव बिनॉय किरण मुख्य भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: नीतू कपूर को नातिन समारा ने मारा था धक्का? वायरल वीडियो पर बेटी रिद्धिमा कपूर ने दी सफाई
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























