एक्सप्लोरर

Manipur Viral Video: महिलाओं के निर्वस्त्र घुमाने की खबर पर भड़के Akshay Kumar, तमाम सेलेब्स ने हैवानियत पर कहा- ये भयानक और शर्मनाक है

Manipur Viral Video: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर पूरे देश में आक्रोश है. वहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की.

Bollywood Celebs On Manipur Viral Video: मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार (19 जुलाई) को वायरल हुआ था. इस खौफनाक घटना के वीडियो ने पूरे देश को सन्न कर दिया है. इस हैवानियत भरी घटना से गुस्से में आग बबूला हो रहे लोग सोशल मीडिया पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, रिचा चड्ढा सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स का भी इस दिल दहला देने वाली घटना पर गुस्सा फूटा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर दुख जाहिर करते हुए और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्विटर का सहारा लिया और लिखा, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे.'

 

रिचा चड्ढा ने मणिपुर की घटना को बताया शर्मनाक
एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा जाहिर किया है. रिचा चड्ढा ने वीडियो को लेकर किए अपने पोस्ट में इसे “शर्मनाक! भयानक! अधर्म!” करार दिया.

 

उर्मिला मातोंडकर ने 'चुप्पी' पर उठाए सवाल
उर्मिला मातोंडकर ने मणिपुर की घटना का कड़ा विरोध करते हे, “मणिपुर वीडियो और इस फैक्ट से शॉक्ड, शेकन और डरी हुई हूं कि यह मई में हुआ और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुईय शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं, मीडिया में जोकर उन्हें चाट रहे हैं, मशहूर हस्तियां जो चुप हैं. डियर भारतीय/इंडियनंस हम यहां कब पहुंचे?”

 

रेणुका शहाणे ने सरकार पर उठाए सवाल
एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने हिंसा को कंट्रोल करने में सरकार की विफलता की ओर इशारा किया और सवाल किया कि क्या मणिपुर में अत्याचारों को रोकने वाला कोई नहीं है. उन्होंने लिखा, “क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो क्या ही छोड़ दें!”

 

3 मई से हिंसा में झुलस रहा है मणिपुर

बता दें कि मणिपुर में 3 मई से इम्फाल घाटी में केंद्रित मेजोरिटी मेइती और पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय झड़पें हो रही हैं. इस हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. ऐसे में यहां दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया है. जनता अपने फेवरेट एक्टर्स  और खिलाड़ियों से इस संकट पर बोलने की उम्मीद कर रही थी.

ये भी पढ़ें: Bawaal की स्क्रीनिंग पर Varun Dhawan ने ठीक किया जाह्नवी कपूर का मेकअप, यूजर्स बोले-आज कल एक्टिंग से ज्यादा... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget