मुंबई: अपने करियर की शुरूआत से अबतक अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में अनुपम खेर के साथ काम किया है और अभिनेता ने उनका साथ देने के लिए खेर का आज शुक्रिया अदा किया.

49 साल के अभिनेता ने अनुपम के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है जिसमें अक्षय पहिये वाली कुर्सी पर बैठे हैं जबकि अनुपम पीछे खड़े हैं. अक्षय ने तस्वीर का कैप्शन लिखा, ‘‘एक व्यक्ति जिसने कई लोगों को सिखाया और मेरे पूरे करियर में मेरा बच्चे की तरह ख्याल रखा. अनुपम जी आप सिर रखने के लिए मुझे कंधा देते हैं. आपके लिए हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं. आपका बच्चा अक्षय.’’