Akshay Kumar Funny Video: जिस तरह अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को जिंदगी भर हंसाया है, उसी तरह आज फिर एक बार वर्ल्ड लाफटर डे पर एक्टर लोगों को हंसाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी का भी ठिकाना नहीं रहेगा. जिस तरह से अक्षय कुमार इस वीडियो में अपने दांतो को गिटार बनाकर बजा रहे हैं, वह काफी मजेदार है. एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि -खुशी की कुंजी: खुद पर हंसना सीखें, और उस नोट पर, यहाँ एक कार्य है जो मैंने बोर होने पर परफॉर्म किया है, आशा है कि यह आपको हँसाएगा. कृपया हंसें, यह वास्तव में दर्दनाक था.
 
 जैसा कि आप देख सकते हैं जिस तरह अक्षय कुमार स्टैंड बाय मी गाने को प्ले करते हुए अपने रैबिट वाले दांतों पर कंगे से गिटार बजा रहे हैं , उसे देख हर एक शख्स हंस कर लोटपोट हो गया है. अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है तो जल्दी से देख लीजिए.  आज का दिन आप हंसकर  निकाले तो काफी अच्छा होगा. हंसने के फायदे तो आप जानते ही हैं. दिन तो अच्छा होता ही है साथ ही दिल भी खुश हो जाता है.

 
अक्षय कुमार के इस वीडियो पर फैंस सुबह से धड़ाधड़  लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में एक्टर की इस वीडियो पर 10,000 से भी ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है, और ज्यादातर लोग इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं. वहीं बात करें अक्षय कुमार के लुक की तो इस वीडियो में एक्टर ब्लैक एंड ग्रे चेक शर्ट पहने दिख रहे हैं. अक्षय की इस वीडियो में कोई फैन उन्हें रैबिट बता रहा है. तो कोई उन्हें बोल रहा है जनाब कितना हसाओगे...