अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी' का गाना 'सानू कहंदी' गुरुवार को रिलीज किया गया है. इस गाने के रिलीजिंग टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता करण जौहर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ फैंस ने अक्षय से कहा कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं है तो कुछ उन्हें असंवेदनशील कहते नजर आए. अक्षय के एक फैन ने लिखा, आपका बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सही समय है इस प्रकार के ट्वीट करने का, जब भारत और पाकिस्तान के बीच इतने तल्ख हालात चल रहे हैं. एक अन्य ट्विटर हैंडल ने लिखा, जब पूरे देश में इस प्रकार के हालात हैं तो ऐसी स्थिति में मैं इस प्रकार के ट्वीट का समर्थन नहीं करता. जबकि आप ये जानते हैं कि आप फिल्मी हीरो हैं, देश के असली हीरो को कुछ वक्त के लिए ही सही लेकिन सपोर्ट देश द्वारा मिलना चाहिए. ठीक ऐसे ही प्रकार के रिएक्शन्स करण जौहर के ट्वीट पर भी सामने आए. पुलवामा हमला: भारतीय सेना की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए देंगी लता मंगेशकरक्यों हुआ गाने का विरोध? दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं. गुरुवार सुबह पाकिस्तान की एयरफोर्स ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया और घुसपैठ करने की कोशिश की. इसी घुसपैठ की जवाबी कारवाई में भारतीय एयरफोर्स ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की वायुसेना को खदेड़ दिया. इसी क्रम में हमारा मिग -21 फाइटर प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया और पाकिस्तान की सीमा में जा गिरा. इस प्लेन में सवार भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर भी इसी के साथ पाकिस्तान जा पहुंचे जहां पाक आर्मी ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया. Video: आकाश-श्लोका के प्री वेडिंग इवेंट के बीच में आमिर-शाहरुख खान ने दुल्हन के साथ ऐसे मचाया धमाल विंग कमांडर के पाकिस्तान में होने की खबर सामने आने के बाद से ही देशभर में उनकी सही सलामत देश वापसी की दुआएं होने लगी. जहां देश में इतना सब हो रहा था वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपनी फिल्म 'केसरी' का नया गाना रिलीज किया 'सानू कहंदी'. ये एक पंजाबी डांस नंबर है जिसमें अक्षय झूम कर डांस करते नजर आ रहे हैं. अक्षय के इसी गाने और उसकी रिलीजिंग टाइमिंग के चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. भारत-पाक तनाव: माहिरा खान सहित बाकी पाकिस्तानी कलाकारों ने देखिए इस पर क्या कहा...ये है वो गाना जिसे लेकर हुआ विवाद अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गाना 'सानू कहंदी' बीते रोज रिलीज किया गया है. इस गाने में अक्षय कुमार बाकी 20 जवानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है जिसमें 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों 10 हजार अफगान सैनिकों से लोहा लिया था और खदेड़ दिया था. वहीं इस गाने की बात करें तो इस गाने का म्यूजिक तनिश्क बागची  ने दिया है. गाने को रोमी और ब्रिजेश शांदिल्या ने दिया है. इस गाने को यूट्यूब पर 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. IAF Air Strike पर आया राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन, कहा- तुम 1 मारोगे तो हम 4 मारेंगे