Saif Ali Khan Kareena Kapoor Love Story: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम आज इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में शुमार है. इनके अफेयर से लेकर शादी तक सबकुछ किसी फिल्म की तरह था. आज हम आपको सैफ करीना की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा ही इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाने जा रहे हैं. हालांकि, इस किस्से से पहले आपको बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी साल 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ हुई थी. इस शादी के समय सैफ अली खान ने जहां फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था वहीं अमृता तब इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं. यही नहीं सैफ और अमृता में उम्र का भी बड़ा अंतर था. सैफ उम्र में अमृता से 12 साल छोटे थे. बहरहाल, शादी के 13 साल बाद 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया था. अब आते हैं सैफ-करीना से जुड़े उस किस्से पर, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ (Tashan) की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.
इस बात की जानकारी फिल्म में करीना और सैफ के साथ काम कर रहे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी थी. कहते हैं इसके बाद अक्षय कुमार ने सैफ को एक सलाह दी थी. अक्षय ने सैफ से कहा था, ‘बेबो को केयरफुली ट्रीट करना वे इंडस्ट्री की एक खतरनाक फैमिली से ताल्लुक रखती हैं’.
जब Malaika Arora को डेट करने पर हुई ट्रोलिंग पर बोले थे Arjun Kapoor, 'वो समय नर्क जैसा था'
जब Reena Roy ने Shatrughan Sinha को शादी करने के लिए दिया था अल्टीमेटम, कह दी थी ऐसी बात!
