एक्सप्लोरर

250 करोड़ का कर्ज, बिक गया ऑफिस... अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की वजह से प्रोड्यूसर का निकला दिवाला!

Akshay Kumar Movies: अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं. अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की वजह से ये प्रोड्यूसर कर्जे में डूब गया है.

Akshay Kumar Flop Movies: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है. उनकी कोई भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है. हर फिल्म फ्लॉप ही साबित हो रही है जिसकी वजह से मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अक्षय कुमार की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों का जिसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वो प्रोड्यूसर वाशु भगनानी हैं. वाशु भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट लॉस में है. अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस की थी. उम्मीद थी कि ये फिल्म उनके सारे कर्जे उतार देगी मगर ऐसा नहीं हो पाया. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई.

वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने बीवी नंबर 1, कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. मगर कोविड के बाद मेकर्स को बहुत लॉस हुआ था. सबसे ज्यादा नुकसान वाशु भगनानी की टीम को हुआ. उन्होंने 150 करोड़ के बजट में बेल बॉटम बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ये फिल्म सिर्फ 26.50 करोड़ ही कमा पाई.

250 करोड़ का था कर्ज
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज भी फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं नेटफ्लिक्स से टाइगर श्रॉफ की गणपत के राइट्स खरीदने से भी मना कर दिया था. रिपोर्ट के मुताबिर पूजा एंटरटेनमेंट 250 करोड़ के कर्जे में था. जिसकी वजह से उन्हें अपना सात मंजिल का ऑफिस बेचना पड़ा था.

रिपोर्ट के मुताबिक इस समय तक कंपनी की फाइनेंशियल सिचुएशन में पहले से ही खतरे के संकेत दिखने लगे थे और बड़े मियां छोटे मियां के हाई बजट ने इसे और भी बदतर बना दिया. फिर भी, फर्म को उम्मीद थी कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म उनकी फाइनेंशियल कंडीशन को ठीक कर देगी. मगर ये भी फ्लॉप साबित हुई. जिसके बाद वाशु के पास भारी कर्ज चुकाने के लिए इमारत बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. इसके अलावा, लगभग 80% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है और वाशु भगनानी ने अपना ऑफिस जुहू में 2 बेडरूम वाले फ्लैट में शिफ्ट कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Monday Motivation: 'मोना सिंह जैसा कोई नहीं', तभी तो होने लगी तब्बू से तुलना, जानें क्यों उम्र के इस पड़ाव में आकर बढ़ता जा रहा स्टारडम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live: शनिवार को 'राजा शिवाजी' कर रही दमदार कलेक्शन, 'भूत बंगला' सहित बाकी फिल्में 11 बजे इतना कमा चुकी हैं
लाइव: शनिवार को 'राजा शिवाजी' कर रही दमदार कलेक्शन, 'भूत बंगला' सहित बाकी फिल्में 11 बजे इतना कमा चुकी हैं
Bhooth Bangla Box Office Day 22: नहीं थम रही 'भूत बंगला' की आंधी, 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: नहीं थम रही 'भूत बंगला' की आंधी, 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन
'वो सीढ़ियों पर रो रही थीं', बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते का सच जानकर टूट गई थीं मोना कपूर, जसपिंदर नरूला का बड़ा खुलासा
'वो सीढ़ियों पर रो रही थीं', बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते का सच जानकर टूट गई थीं मोना कपूर, जसपिंदर नरूला का बड़ा खुलासा
'पैसे देकर खरीदा जाता है नंबर 1 का टैग', अमीषा पटेल ने खोली बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की पोल
'पैसे देकर खरीदा जाता है नंबर 1 का टैग', अमीषा पटेल ने खोली बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की पोल

वीडियोज

Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP
Bharat Ki Baat | Vijay: Tamil Nadu में बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर, विजय बनने जा रहे हैं नए CM!
Sandeep Chaudhary: Bihar Student Protest पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Samrat Choudhary | Patna
UP News: अफसरों की अब खैर नहीं! Yogi Government का नया 'प्रोटोकॉल'! | CM Yogi Adityanath

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता की दहलीज पर विजय: 10 बड़े ट्विस्ट, जिन्होंने तमिलनाडु की CM पोस्ट की रेस को बना दिया 'पॉलिटिकल थ्रिलर'
सत्ता की दहलीज पर विजय: 10 बड़े ट्विस्ट, जिन्होंने तमिलनाडु की CM पोस्ट की रेस को बना दिया 'पॉलिटिकल थ्रिलर'
'बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय....', शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान
'बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय....', शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़
भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, PAK सरकार ने दिए 25 करोड़
हैप्पी बर्थडे साई पल्लवी: MBBS की पढ़ाई, 2 करोड़ का Ad ठुकराया, पिंपल्स ने बनाया स्टार, 'पक्के उसूलों' वाली एक्ट्रेस की कहानी
हैप्पी बर्थडे साई पल्लवी: MBBS की पढ़ाई, 2 करोड़ का एड ठुकराया, साउथ की इस एक्ट्रेस को पिंपल्स ने बनाया स्टार
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- 'अब अगले साल...'
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- 'अब अगले साल...'
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, 30 मई को रिटायर होंगे जनरल अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के अगले CDS, 30 मई को रिटायर होंगे जनरल अनिल चौहान
किसानों को इन कामों के लिए सरकार देगी 35% तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का फायदा
किसानों को इन कामों के लिए सरकार देगी 35% तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का फायदा
Spacesuit Cost: कितने रुपये में बनकर तैयार होता है एक स्पेस सूट? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कितने रुपये में बनकर तैयार होता है एक स्पेस सूट? कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Embed widget