Loksabha Elcetion 2019: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे, इससे पहले आज उनका एक इंटरव्यू सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. न्यूड एजेंसी एएनआई पर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया. इंटरव्यू के टेलिकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग मोदी विद अक्षय (#ModiWithAkshay) लगातार ट्विटर पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्रोल्स के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इस इंटरव्यू में ही अक्षय कुमार ने ये कह दिया था कि मैं तो खुद इंतजार कर रहा हूं कि कब मेरे और आपके मीम्स सोशल मीडिया पर आएंगे. इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वो खुद सोशल मीडिया पर लोगों के ट्वीट और कमेंट पढ़ते हैं? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा,
मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है.मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी. मैं समझता हूं कि आपके पारिवारिक जीवन में बहुत शांति होती होगी, क्योंकि वह सारा गुस्सा मेरा ऊपर निकाल देती हैं. पीएम मोदी के इस रिएक्शन के बाद अक्षय कुमार कुछ पलों के स्तब्ध नजर आए, हालांकि उन्होंने भी मजाक में इस बात को टाल दिया. अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं आप भी पढ़ें ट्रोल्स के रिएक्शन...
यहां देखें पूरा इंटरव्यू