नई दिल्ली: अजय देवगन, सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज़ जैसे सितारों से सजी फिल्म रेड सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के अपने दूसरे हफ्ते में भी अपनी कमाई जारी रखी है. दूसरे हफ्ते की बुधवार को फिल्म ने 2.62 करोड़ रुपए की कमाई की. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 86 करोड़ के पार चली गई है.

‘रेड’ की कमाई की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी. उनके मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 5.71 करोड़, रविवार को 7.22, करोड़ सोमवार को 2.42 करोड़, मंगलवार को 2.41 करोड़ और बुधवार को 2.62 करोड़ रुपए की कमाई की. इस तरह राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ‘रेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर 86.98 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

अजय देवगन की 'रेड' रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' के रिलीज होने की बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इसके अलावा फिल्म को कार्तिक आर्यन की 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से भी अच्छी टक्कर मिल रही है.

बता दें कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में अजय देगवन ने इमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है. इलियाना उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं. फिल्म लोगों की काफी पसंद आ रही है और दर्शक भी इसे देखने सिनेमाहॉल तक पहुंच रहे हैं. यहां पढ़ें- मूवी रिव्यू: बिना वर्दी के भी हीरो हैं अजय देवगन, हौसले और ईमानदारी की कहानी है RAID 

यहां देखें 'रेड' का गाना...