Ajay Devgn Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) 90 के दशक से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं. 53 साल के अजय देवगन बैक-टू-बैक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि, ये अजय देवगन ही हैं.
दरअसल, 'आरआरआर' फेम अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अजय देवगन को एक व्हाइट सूटकेस स्कूटर की सवारी करते हुए देखा जा सकता है. ब्लैक कलर के आउटफिट में सूटकेस स्कूटर पर राइड करते हुए अजय देवगन बेहद फनी लग रहे हैं. एक्टर का ऐसा रूप हर दिन देखने को नहीं मिलता है, क्योंकि वह अपने शांत मिजाज के लिए जाने जाते हैं.
अजय देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस अपने फेवरेट स्टार के इस रवैये को देखकर हैरान हैं और उन पर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि, उन्हें अजय देवगन से ऐसी उम्मीद नहीं थी. वहीं एक ने कहा कि, एक्टर बच्चे बन गए हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन (Shriya Saran) और इशिता दत्ता (Ishita Dutta) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इससे पहले अजय देवगन को ‘आरआरआर’, ‘रनवे 34’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में देखा गया था, जिसमें उनकी भूमिका को खूब सराहा गया था.
यह भी पढ़ें
SRK Career: जिस फिल्म से Shahrukh Khan ने की अपने करियर की शुरुआत, उसी ने बना दिया उन्हें सुपरस्टार