बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं. उनके पास इन दिनों कई फिल्में हैं और इसी बीच वो छोटे पर्दे पर भी फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं. जल्द ही वो 'क्राइम पेट्रोल' शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे. वहीं उनकी अगली फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है. इसी बीच उनकी एक नई फिल्म की खबर आई है, जिसमें वो खलनायक के किरदार में नजर आएंगे.

Continues below advertisement

विलेन बनेंगे अजय देवगन

तेलुगु123 की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन अपनी एक नई फिल्म में विलेन बनने वाले हैं. इसका डायरेक्शन रोहित जुगराज करेंगे. ये एक हॉरर ड्रामा फ़िल्म होगी, जिसमें अजय ग्रे शेड वाले रोल में दिखाई देंगे. उनका किरदार अच्छा और बुरा दोनों तरह का होगा. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें: 'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अजय की इस अपकमिंग हॉरर ड्रामा फिल्म की शूटिंग सितंबर में मुंबई में शुरू होगी. इसके बाद फिल्म को लंदन में भी शूट किया जाएगा. इसमें वो एक रहस्यमयी और दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. इससे पहले एक्टर ने 'भूत', 'काल' और 'शैतान' जैसी हॉरर जॉनर की फिल्मों में काम किया है. अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. उम्मीद है कि सितंबर तक फिल्म को लेकर लगभग सारी जानकारी सामने आ जाएगी.

'क्राइम पेट्रोल' से कर रहे हैं टीवी डेब्यू

अजय देवगन को बॉलीवुड में काम करते हुए 35 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. हालांकि साढ़े तीन दशक के करियर में उन्होंने टीवी पर काम नहीं किया. लेकिन, अब वो 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट बनकर छोटे पर्दे पर फैंस को एंटरटेन करेंगे. इस शो का नया सीजन सोनी टीवी पर 31 अगस्त से शुरू होगा.

'दृश्यम 3' की रिलीज डेट आई सामने

हाल ही में अजय देवगन 'धमाल' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'धमाल 4' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. अब अजय अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी कड़ी में दिखाई देंगे. मेकर्स ने इसे दृश्यम: द कन्क्लूजन' नाम दिया है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'