Ajay Devgn 55th Birthday: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आज 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर दुनिया भर से उनके चाहने वाले सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.
अजय देवगन के बर्थडे पर घर के बाहर उमड़ी भीड़इतना ही नहीं, अजय के घर शिवशक्ति के बाहर भी हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ देखने को मिली. ऐसे में अजय देवगन भी अना दीदार कराने एक बार घर के बाहर आए. इस दौरान की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
फैंस के सामने हाथ जोड़े नजर आए एक्टरवीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन अपने बॉडी गार्ड्स के साथ घर से बाहर निकले और हाथ जोड़कर वहां मौजूद सभी फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इस दौरान अजय देवगन व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए. वहीं फैंस अपने चहेते स्टार के लिए एक खास तोहफा भी लेकर आए थे, जिसकी झलक वीडियो में भी देखने को मिली.
फैंस ने दिया खास तोहफासुपरस्टार के बर्थडे पर उनके मशहूर किरदारों का एक खूबसूरत स्केच तैयार किया गया, जिसे फैंस ने अजय देवगन के सामने पेश किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे सर, आपको कॉपी करके काफी लोग अपना पेट पाल रहे हैं.' तो किसी अन्य शख्स ने कहा कि 'जो अच्छे सितारे होते हैं वो अपने फैंस से मिलने जल्द आते हैं.'
मैदान का ट्रेलरवहीं बर्थडे के खास मौके पर अजय देवगन ने भी अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. सुपरस्टार की मच अवेटेड फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर आज रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि ये फिल्म ईद के खास मौके पर यानी की 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इन फिल्मों में आएंगे नजरवहीं अजय देवगन बहु्त जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाले हैं. पाइपलाइन में और भी फिल्में शामिल हैं. सुपरस्टार 'रेड 2', 'औरों में कहां दम था', 'दे दे प्यार दे 2' में भी दिखाई देने वाले हैं.
