अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर अपनी ब्लॉकबस्टर सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं. एक्टर ने अपनी इस मच अवेटेड फिल्म का ऑफिशियल टाइटल 24 अगस्त को यानी सोमवार की सुबह अनाउंस कर दिया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. जानते हैं ‘दृश्यम 3’ किस नाम से कब रिलीज होगी?
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसअजय देवगन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ‘दृश्यम 3’ का नया पोस्टर जारी कर इसके ऑफिशियल टाइटल को अनाउंस किया है. बता दें कि पोस्टर के मुताबिक अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म का टाइटल 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' है. ये इस फ्रैंचाजी का आधिकारिक तौर पर आखिरी चैप्टर है. पोस्टर में अजय देवगन का आधा फेस दिख रहा है और उनका ये काफी इंटेंस लुक है.
'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' कब रिलीज होगी? 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' का ऑफिशयल टाइटल अनाउंस करने के साथ ही इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. बता दें कि पोस्ट मेंलिखा है, "मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरा परिवार है" इसी के साथ बताया गया है कि ये फिल्म 2 अक्टूबर को यानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.
दिसंबर में रिलीज हुआ था ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का टीजरइससे पहले ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का टीजर रिलीज किया गया था. दिसंबर 2025 में रिलीज हुए इस टीज़र में अजय देवगन की आवाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "दुनिया मुझे कई नामों से बुलाती है अपराधी, हत्यारा, धोखेबाज़, चालाक, फ़्रॉड, हीरो, बेगुनाह, पिता और मास्टरमाइंड. लेकिन मुझे इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता. क्योंकि पिछले सात सालों में जो कुछ भी हुआ, जो कुछ मैंने किया, देखा या दिखाया, उससे मैंने एक बात समझी है, इस दुनिया में हर इंसान का सच अलग होता है, और उनके अधिकार भी. मेरा सच और मेरा अधिकार मेरा परिवार है. जब तक चीजें रुकती नहीं, जब तक दूसरे नाकाम नहीं हो जाते, मैं यहां एक पहरेदार और दीवार की तरह खड़ा रहूंगा."
ये भी पढ़ें:-दूसरे संडे को सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने भी दिखाई तेजी, जानें- 10वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के बारे में
- 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज का सपोर्ट मिला है और अभिषेक पाठक ने इसे डायरेक्ट किया हैं.
- उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख़ के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है.
- आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' स्टार कास्टतीसरे पार्ट में भी अजय देवगन विजय सलगांवकर के अपने आइकॉनिक रोल में कमबैक करेंगे, तबू आईजी मीरा देशमुख के रोल में और श्रिया सरन नंदिनी के रोल में नजर आएंगी. रजत कपूर भी वापसी करेंगे, जबकि प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए किरदारों में कास्ट में शामिल हुए हैं, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है.
ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
