नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चन परिवार जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है जिसका कारण है एक शादी में शामिल होने बाद उनकी पारिवारिक तस्वीरें. हाल ही में इसी शादी की एक और वीडियो इंटरनेट के जरिए सामने आई है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ ठुमते लगाती नजर आ रही हैं.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अभिषेक बच्चन भी दूल्हें साथ जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं. डोल और बारात में ऐश्वर्या, अभिषेक, आराध्या के साथ श्वेता नंदा बच्चन और जया बच्चन भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं.
यहां देखिए शादी में डांस का वीडियो ऐश्वर्या और आराध्या का ये अंदाज आपको काफी पसंद आएगा:
