30 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने करियर के अगले चरण में जाना चाहती हैं. यह चरण फिल्मों को निर्देशित करने का है.
कंगना ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अपने अगले चरण में जाना चाहती हूं, जिसका मतलब है कि मैं अपने करियर में खुद को फिल्म निर्देशक के तौर पर स्थापित करने पर ध्यान दूंगी और यदि मैं अभिनय करती हूं तो मैं अपनी फिल्मों में भी अभिनय करूंगी." कंगना से जब आईएएनएस ने पूछा कि वह कब अपनी फिल्म का निर्देशन शुरू करेंगी, तो उन्होंने कहा, "मणिकर्णिका के बाद मैं अपनी फिल्म का निर्देशन करूंगी."फिल्म की शैली के बारे में 'रंगून' फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि यह कॉमेडी फिल्म होगी. कंगना फिल्म 'सिमरन' के साथ बतौर लेखिका भी शुरुआत करने जा रही हैं.