एक्सप्लोरर

Adipurush: फिल्म रिलीज से पहले ही डायरेक्टर ओम राउत को मिला बड़ा गिफ्ट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Adipurush Om Raut Luxurious Car: साउथ की अगली पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. टीजर रिलीज होने के बाद से ये फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई है.

Bhushan Kumar gifts Om Raut Luxury Car: साउथ की अगली पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush) लगातार विवादों में बनी हुई है. टीजर रिलीज होने के बाद से आदिपुरुष को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. फिल्म में रावण और बजरंग बलि हनुमान के अवतार को देख दर्शक नाखुश नजर आए थे. फिल्म को लेकर चाहे कितना ही विवाद चल रहा हो लेकिन आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) की किस्मत चमक रही है. डायरेक्टर ओम राउत को हाल में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार की तरफ से एक बेहद लग्जरी गिफ्ट मिला है. इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

विवादों में हैं आदिपुरुष

आदिपुरुष का टीजर (Adipurush Teaser) अयोध्या में जारी किया गया था. फिल्म को अपने खराब वीएफएक्स और किरदारों के लुक्स को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुआ था, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार इस फिल्म में पैसा लगाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने डायरेक्टर ओम राउत को फिल्म रिलीज से पहले ही लग्जरी कार गिफ्ट की है. इस कार की कीमत सुनकर शायद आम लोगों को झटका लग जाए. 

कार की कीमत सुनकर लगेगा झटका

टी सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने 'आदिपुरुष' डायरेक्टर ओम राउत को लाल रंग की फरारी एफ8 त्रिबूतो ( Ferrari F8 Tributo) लग्जरी कार गिफ्ट की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुपर कार की कीमत 4.08 करोड़ बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि भूषण कुमार ने डायरेक्टर को अपनी खुद की कार तोहफे में दी है क्योंकि इसे सीधे शोरूम से नहीं लाया गया है. ये कार पहले से ही भूषण कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी. भूषण कुमार ने अपने पर्सनल कलेक्शन से ओम राउत को यह उपहार दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में ओम राउत इस कार को देखर काफी खुश नजर आ रहे हैं. 


Adipurush: फिल्म रिलीज से पहले ही डायरेक्टर ओम राउत को मिला बड़ा गिफ्ट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

भूषण कुमार पहले भी दे चुके हैं महंगे गिफ्ट्स

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब भूषण कुमार ने अपने सहयोगियों को महंगी कार या गिफ्ट से नवाजा हो. इसी साल की शुरुआत में, 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद, निर्माता ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को 4.70 करोड़ रुपये की एक ऑरेंज कलर की लग्जरी कार मैकलारेन उपहार में दी थी.

अगले साल रिलीज होगी आदिपुरुष

आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें प्रभास भगवान राम, कृति सेनन सीता, सनी सिंह में लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Scam 1992 फेम अभिनेता Pratik Gandhi ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Afghanistan-Pakistan Relations: भारत से हमारी दोस्ती तुम्हारे पेट में दर्द क्यों? तालिबान की पाकिस्तान को चेतावनी, जानें क्या-क्या कहा
भारत से हमारी दोस्ती तुम्हारे पेट में दर्द क्यों? तालिबान की पाकिस्तान को चेतावनी, जानें क्या-क्या कहा
अपने ही घर की बच्चियों को टंकी में डुबो देती थी, शक न हो इसलिए बेटे को भी मार डाला | 'साइको किलर' की इनसाइड स्टोरी
अपने ही घर की बच्चियों को टंकी में डुबो देती थी, शक न हो इसलिए बेटे को भी मार डाला | 'साइको किलर' की इनसाइड स्टोरी
Putin India Visit Live: आज भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी संग पर्सनल डिनर, जानें कब दिल्ली में उतरेगा विमान
Putin India Visit Live: आज भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी संग पर्सनल डिनर, जानें कब दिल्ली में उतरेगा विमान
IND vs SA ODI: भारत-साउथ अफ्रीका ODI में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? कोहली किस नंबर पर, देखिए टॉप 5 की लिस्ट
भारत-साउथ अफ्रीका ODI में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? कोहली किस नंबर पर, देखिए टॉप 5 की लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

कुंवारे देवर पर बेवफा भाभी की नजर । सनसनी । Sansani
पुतिन का तिलिस्मी संसार पहली बार देखेगा भारत । Putin India Visit
UP में घुसपैठियों की अब खैर नहीं, Yogi की पुलिस के निशाने पर घुसपैठी । News@10
मोदी और पुतिन ने ठाना, ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ! । Putin India Visit । PM Modi ।  Chitra Tripathi
2026 का रण क्या बुलडोजर vs बंगाली अस्मिता के मुद्दे पर होगा? | CM Yogi | Mamata Banerjee
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Afghanistan-Pakistan Relations: भारत से हमारी दोस्ती तुम्हारे पेट में दर्द क्यों? तालिबान की पाकिस्तान को चेतावनी, जानें क्या-क्या कहा
भारत से हमारी दोस्ती तुम्हारे पेट में दर्द क्यों? तालिबान की पाकिस्तान को चेतावनी, जानें क्या-क्या कहा
अपने ही घर की बच्चियों को टंकी में डुबो देती थी, शक न हो इसलिए बेटे को भी मार डाला | 'साइको किलर' की इनसाइड स्टोरी
अपने ही घर की बच्चियों को टंकी में डुबो देती थी, शक न हो इसलिए बेटे को भी मार डाला | 'साइको किलर' की इनसाइड स्टोरी
Putin India Visit Live: आज भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी संग पर्सनल डिनर, जानें कब दिल्ली में उतरेगा विमान
Putin India Visit Live: आज भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी संग पर्सनल डिनर, जानें कब दिल्ली में उतरेगा विमान
IND vs SA ODI: भारत-साउथ अफ्रीका ODI में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? कोहली किस नंबर पर, देखिए टॉप 5 की लिस्ट
भारत-साउथ अफ्रीका ODI में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? कोहली किस नंबर पर, देखिए टॉप 5 की लिस्ट
Aashka Goradia Pregnant: दूसरी बार मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, ऐनिवर्सरी पर शेयर की गुड न्यूज
दूसरी बार मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, ऐनिवर्सरी पर शेयर की गुड न्यूज
Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का दोहरा हमला, हवा भी जहरीली, रातें भी जमा देने वालीं
दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का दोहरा हमला, हवा भी जहरीली, रातें भी जमा देने वालीं
Video: छपरीगिरी के चक्कर में तंदूर बन गया लड़का, दोस्तों ने नंगा करके बचाई जान- वीडियो वायरल
छपरीगिरी के चक्कर में तंदूर बन गया लड़का, दोस्तों ने नंगा करके बचाई जान- वीडियो वायरल
IIMC में नौकरी का बड़ा मौका, टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती; 26 दिसंबर तक करें आवेदन
IIMC में नौकरी का बड़ा मौका, टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती; 26 दिसंबर तक करें आवेदन
Embed widget