Kalank: साल शुरू होते ही सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की कलंग की शूटिंग
एजेंसी | 09 Jan 2019 10:57 PM (IST)
सोनाक्षी आखिरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में नज़र आई थीं. हालांकि उनकी वो फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कई सितारों से सजी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा होने पर उन्हें गर्व है. अभिनेत्री ने मंगलवार को फिल्म की शूटिंग पूरी की. सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, "बस साल की शुरुआत है और एक नई फिल्म का अंत! 'कलंक' की शूटिंग पूरी कर ली है. एक ऐसी फिल्म जिसका हिस्सा होने पर मुझे गर्व है. आप सबके द्वारा फिल्म देखे जाने का बेसब्री से इंतजार है." 'कलंक' में आलिया भट्ट, संजय दत्त, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर हैं. अभिषेक वर्मन इसके निर्देशक हैं. फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी. सोनाक्षी आखिरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में नज़र आई थीं. हालांकि उनकी वो फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ का निर्देशन मुद्दसर अज़ीज़ ने किया था.