मुंबई : अभिनेत्री पूनम पांडे ने कहा है कि उनके नए एप को गूगल ने बैन कर दिया गया है. इस एप को चर्चित अभिनेत्री ने हाल ही में शुरू किया. उन्होंने इस एप से 'बोल्ड कंटेंट' देने की बात कही थी.

पूनम ने एप के बारे में एक बयान में कहा, "मैं नहीं जानती उन्होंने ऐसा क्यों किया. मैंने प्ले स्टोर और एप स्टोर पर कई तरह की एडल्ट मैगजीन को देखा है. यह दिलचस्प है कि एक तरफ गूगल प्ले स्टोर मेरे एप को समाप्त कर रहा है और दूसरी ओर कुछ फैन 'शिकायत' कर रहे हैं कि मैं फोटो में न्यूड (नग्न) नहीं हूं." इस एप की शुरूआत सोमवार को की गई थी. अभी तक गूगल इंडिया ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. अभिनेत्री ने ट्वीट किया, "गूगल ने एप को खत्म कर दिया है, लेकिन एंड्रायड यूजर इसे मेरी वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं." इस 'बैन' के बावजूद पूनम खुश दिखाई दीं. विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वालीं पूनम ने कहा, "जिस तरह की प्रतिक्रिया मुझे मिली है, उससे मैं बहुत खुश हूं. 15 मिनट से भी कम समय में 15,000 एप डाउनलोड किए गए हैं." उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने निर्णय लिया है कि जब तक यह समस्या सुलझ नहीं जाती, सभी लोग उनकी ऑफिसियल वेबसाइट से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "मैं अपने फैंस से गुजारिश करना चाहूंगी, अपने दिल पर न लें. यह समस्या जल्द ही हल हो जाएगी." पूनम आखिरी बार 2017 में गोविंदा अभिनीत फिल्म 'आ गया हीरो' में विशेष अतिथि भूमिका में दिखाई दी थीं. पूनम इससे पहले 2011 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के जीतने पर कपड़े उतारने के विवादास्पद बयान को लेकर चर्चा में आईं थीं.