Gehna Vasisth से सात घंटे हुई पूछताछ, बताया कब हुई थी राज कुंद्रा से मुलाकात, बोलीं- एक फिल्म के मिलते थे तीन लाख रुपये
Gehna Vasisth News: गहना ने बताया कि हॉटशॉट ऐप का ऑफिस लंदन में था और वहां से फिल्में अपलोड की जाती थीं. पेमेंट के रूप में उन्हें पाउंड में पैसे मिलते थे, जिसे वो रुपये में बदलवाती थीं.

Gehna Vasisth News: बॉलीवुड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सात घंटे तक पूछताछ की. हॉटशॉट ऐप से जुड़े मामले में गहना के खिलाफ जांच चल रही है, जो कथित रूप से अश्लील सामग्री अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.
पूछताछ के बाद गहना वशिष्ठ ने ईडी कार्यालय के बाहर मीडिया को बताया कि उन्हें मंगलवार को एक बार फिर पेश होने के लिए कहा गया है.
हॉटशॉट ऐप के लिए कितनी फिल्में बनाई?
गहना वशिष्ठ ने बताया कि ईडी ने पूछा कि उन्होंने हॉटशॉट के लिए कौन-कौन सी फिल्में बनाई हैं और इसके बदले उन्हें कितने पैसे मिले. गहना ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट ऐप के जरिए जो पेमेंट्स मिलती थीं. वो जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड) में होती थी, जिसे बाद में भारतीय रुपये में कन्वर्ट करवा लिया जाता था. उन्होंने इस दौरान ये भी साफ किया कि उनका कॉन्टैक्ट उमेश कामत के जरिए था और उनका कोई सीधा संपर्क राज कुंद्रा से नहीं था.
राज कुंद्रा से कब हुई थी मुलाकात?
गहना ने बताया कि उन्हें हमेशा से यही बताया गया था कि हॉटशॉट ऐप राज कुंद्रा का था, लेकिन वो खुद राज कुंद्रा से सिर्फ एक बार जनवरी 2021 में मिली थीं. उन्होंने कहा कि हॉटशॉट ऐप के ऑफिस में एक बार उन्होंने राज कुंद्रा के परिवार की तस्वीरें देखी थीं और वहीं पर "वियान इंडस्ट्रीज" का नाम भी लिखा हुआ था. इससे यह अंदाजा लगता है कि ये ऐप राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि उनका राज कुंद्रा के साथ कोई व्यक्तिगत संपर्क नहीं था.
एक फिल्म के लिए मिलते थे 3 लाख रुपये
गहना ने हॉटशॉट ऐप पर फिल्मों के निर्माण के लिए भुगतान के बारे में बताया कि हर फिल्म के लिए तीन लाख रुपये मिलते थे. इसमें से 1.50 लाख रुपये एडवांस होते थे और बाकी 1.50 लाख रुपये फिल्म के बाद मिलते थे. अगर फिल्म में बड़ी हीरोइन होती थी, तो उमेश कामत ज्यादा पैसे देता था, जिसे वो सीधे कलाकारों को देता था.
ये भी पढ़ें- दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Source: IOCL


























