लंदन: 'जियोर्डी शोर' की अभिनेत्री क्लोए फेरी की अस्पताल में दाखिल अपनी नानी के साथ सेल्फी खींचकर शेयर करने को लेकर निंदा की जा रही है. फेरी की नानी का अब निधन हो चुका है. वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में फेरी ऑक्सीजन मास्क पहने अस्पताल के बेड पर लेटी अपनी नानी के पास खड़ी मुस्कुराती दिखाई दे रहीं हैं. फेरी ने तस्वीर के साथ लिखा है, "आपकी आत्मा को शांति मिले नान्ना. आपसे बेहद प्यार है, आप हमेशा याद आएंगी."
बीमार नानी के साथ सेल्फी खींचने को लेकर अभिनेत्री की आलोचना
एजेंसी | 03 Jan 2017 09:18 PM (IST)
