Randeep Hooda Marriage: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. खबरें है कि उनके सिर सेहरा सजने वाला है. एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बधंन में बंधने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इसी महीने के आखिर में शादी करेंगे. हालांकि,अभी तक रणदीप की शादी की डेट का खुलासा नहीं हुआ है. 

गर्लफ्रेंड संग जल्द शादी के बंधन में बंधेगे रणदीप हुड्डा ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा और लिन की शादी काफी प्राइवेट होने वाली है. उनकी शादी में केवल उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणदीप नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी मीडिया का ध्यान खींचे. एक्टर का कहना है कि शादी होने के बाद ही वे इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्तें का किया था खुलासाबता दें कि, कुछ दिन पहले रणदीप ने अपने इंस्टाग्राप पर गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी.उन्होंने लिन के बर्थडे पर एक प्यार पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी.रणदीप की गर्लफ्रेंड की बात करें तो, वे मणिपुर की रहने वाली हैं और एक इंडियन मॉडल है. लिन रणदीप से करीब 10 साल छोटी हैं. 

इस फिल्म में नजर आए थे एक्टररणदीप के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वे आखिरी बार फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर ने वीर सावरकर का किरदार निभाया था. इस किरदार के लिए एक्टर ने जी-तोड़ मेहनत भी की थी. फिल्म के लिए रणदीप ने करीब 26 किलों वजन घटाया था. एक्टर की ऐसी मेहनत को दर्शकों ने खूब सराहा गया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा हाल ही में रणदीप का एक गाना जोहराजबी भी रिलीज हुआ है. इस गानें में उनके साथ प्रिंयका चहर चौधरी नजर आई हैं. 

यह भी पढें: Elvish Yadav Share Photo: विवादों के बीच एल्विश यादव का दिखा स्वैग, काला चश्मा लगाए सड़क के बीच पोज देते दिखे बिग बॉस ओटीटी 2 विनर