पटना: भोजपुरिया चॉकलेटी स्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी ही फिल्म 'आवारा बलम' की अभिनेत्री तनुश्री के एक वीडियो के दीवाने हो गए हैं. इस वीडियो में तनु श्री ने इंटरनेट की सनसनी अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की तरह आंख मार रही हैं. कल्लू और तनुश्री की फिल्म 'आवारा बलम' इस सप्ताह के अंत में 25 मई को रिलीज होने वाली है. कल्लू बताते हैं कि इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों एक मौके पर मौजूद थे कि अचानक तनुश्री ने आंख मार कर सबको हैरान कर दिया.
तनुश्री का आंख मारने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें तनुश्री बेहद रोमांटिक लग रही हैं. वैसे, पहले ही वायरल हो गई है. ऐसे में लोगों का कहना है कि इन अदाओं के कारण तनुश्री के प्रशंसकों की संख्या बढ़ेगी और लोग उनकी फिल्म को देखने पहुंचेंगे.