मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अलग तरह की फिल्मों के बारे में जाने जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई ऐसे फिल्म दिए जिसने बॉक्स ऑफिस के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन यहां आमिर खान खान किसी और वजह से खबरों में हैं. दरअसल, अपनी बेटी ईरा के जन्मदिन पर आमिर खान ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.
आमिर खान ने कहा, "21वें जन्मदिन की बधाई. मुझे यकीन नहीं हो रहा है तुम इतनी जल्दी बड़ी हो गई हो, लेकिन तुम हमेशा मेरे लिए 6 साल की रहोगी. पापा का प्यार"
ईरा अभी 21 साल की हैं, लेकिन आमिर ने बर्थडे विश करने के लिए ईरा के बचपन की एक तस्वीर चुनी है. इसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं. बता दें कि ईरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की छोटी बेटी हैं. आमिर खान और रीना ने साल 2002 में तलाक ले लिया था. इसके बाद आमिर खान किरण राव के साथ रिश्ते में आ गए. किरण और आमिर खान ने साल 2205 में शादी की.
आमिर खान के अगले फिल्म की बात करें तो वह लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगे. यह फिल्म अगले साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है. पिछले साल आमिर खान की मूवी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर करने में नाकामयाब रही थी. फिल्म के नहीं चलने पर आमिर खान ने दर्शकों से माफी भी मांगी थी.
यह भी पढ़ें- SOTY-2 की स्क्रीनिंग में पहुंचे सारा अली खान और वरुण धवन, देखें मस्ती करते दोनों की तस्वीरेंआज सिनेमाघरों में रिलीजहो रही है 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'जानिए किस फिल्म में अमिताभ बच्चन निभाएंगे खुद अपना किरदार!देखें वीडियो-