अरिजीत सिंह ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर हर किसी को चौंका दिया.ये खबर उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने जानकारी दी कि वो फिल्मों के लिए गाने अब नहीं गाएंगे.

Continues below advertisement

अब अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद रविवार की शाम को उनके घर जियागंज उनसे मिलने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहुंचे. आमिर को रविवार को कोलकाता के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान वो पैप्स से बचते हुए नजर आए थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान इस दौरे को पूरी तरह से पर्सनल रखना चाहते थे. रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट से सीधे आमिर खान अरिजीत सिंह के घर पहुंचे. उनके इस विजिट को पूरी तरह से सीक्रेट रख गया था. लेकिन रविवार की रात आमिर खान जैसे ही वहां पहुंचे.

Continues below advertisement

अरिजीत सिंह से आमिर खान ने की खास मुलाकात

आसपास के लोगों को उनकी मौजूदगी की भनक लग गई. सोशल मीडिया पर जल्द ही मुलाकात से जुड़े वीडियोज वायरल होने लगे. वीडियोज को देख ये साफ हो गया कि आमिर और अरिजीत की मुलाकात काफी खास रही. इस दौरान आमिर खान को सिंगर के छत पर पतंगबाजी करते हुए भी देखा गया था.

 वायरल वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे उनके क्रू के लोगों ने इसे रिकॉर्ड किया है. हालांकि, आमिर खान ने अरिजीत सिंह से क्यों मुलाकात की है, इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन कहा जा रहा है कि अरिजीत सिंह के फैसले को लेकर आमिर खान उनसे पर्सनली बात करना चाहते थे.

यहां तक की ये भी चर्चा हो रही है कि आमिर खान इस दौरान अरिजीत सिंह को मनाने के लिए पहुंचे थे. अब तो ये दोनों ही बता सकते हैं कि सच्चाई क्या है. आपको बता दें कि आमिर खान और अरिजीत सिंह की ये जोड़ी कई यादगार प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुकी है. आमिर खान की कई फिल्मों में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है.

ये भी पढ़ें:-आर माधवन ने चार साल के लिए फिल्मों से क्यों लिया था ब्रेक? एक्टर बोले- 'मैं दूसरों की धुन पर नाच रहा था'