Throwback Hrithik Roshan And Rekha: रेखा (Rekha) बॉलीवुड का ऐसा नाम हैं जिनकी अदाकारी की कायल पूरी दुनिया है. रेखा ने बॉलीवुड (Bollywood) को एक से एक फिल्में दी हैं. उनका अभिनय आज भी हमारे दिलों में जिंदा है. रेखा 67 साल की हो चुकी हैं. लेकिन उनका स्टाइल और अंदाज आज भी लोगों को दीवाना बना देता है. बता दें रेखा सोशल मीडिया पर नहीं हैं. लेकिन उनकी नई-पुरानी तस्वीरें फैन पेज पर लगातार वायरल होती रहती हैं. 

करोड़ों लड़कियां कि जान है ये बच्चाहाल ही में इंस्टाग्राम पर रेखा की एक पुरानी तस्वीर सामने आई. तस्वीर में उनके साथ कई बच्चे दिख रहे हैं. इनमें एक बच्चा आज बॉलीवुड का बड़ा  नाम हैं. करोड़ों लड़कियां उन पर फिदा हैं. रेखा की इस तस्वीर में नीषा मुखर्जी, जुगल हंसराज, सुनैना रोशन और ऋतिक रोशन बैठे दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में ऋतिक करीब 10-12 साल के होंगे. उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है.

करोड़ों की है सम्पति गौरतलब है ऋतिक रोशन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ऋतिक रोशन की नेट वर्थ 260 करोड़ से ज्यादा की है. वह जल्द ही 'विक्रम वेधा' फिल्म में नजर आने वाले हैं. 

सबा आजाद को कर रहे हैं डेट दूसरी तरफ ऋतिक अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म कृष के अगले पार्ट को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक राकेश रोशन इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल टच देने के बाद ही इसकी कास्टिंग पर काम शुरू किया जाएगा. पर्सनल लाइफ की बात करें सुजैन खान से तलाके बाद ऋतिक इन दिनों वे सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. 

Taapsee Pannu On Her Career: स्टार बनना चाहती हैं तापसी पन्नू, कहा- 'अनुराग कश्यप ने कहा इसके लिए रोहित शेट्टी के साथ करो काम..'

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करना चाहती हैं Kiara Advani? एक्ट्रेस ने दिया कुछ ऐसा जवाब