रिलीज के पहले हफ्ते में 'रेड' ने की जबरदस्त कमाई, कमाए इतने करोड़
ABP News Bureau | 23 Mar 2018 03:32 PM (IST)
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में अबतक करीब 63 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में अबतक करीब 63 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस कमाई के साथ फिल्म साल की दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है जिसने रिलीज के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई की है. फिल्म ने गुरुवार को करीब 4.66 करोड़ की कमाई की. इससे पहले फिल्म ने बुधवार को 5.36 करोड़ और मंगलवार को 5.76 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इससे पहले फिल्म ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए करीब 6 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक कुल 63.05 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में अजय देगवन ने इमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है वहीं इलियाना उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं. पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जिसे देखने के बाद तो साफ था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बी बेहतर प्रदर्शन करेगी.