बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' बीते दिनों अपनी पहली झलक के साथ ही काफी चर्चा में रही थी. इसे दर्शकों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार दिया था. वहीं अब ये फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. दरअसल अब इसमें अभिनेता विक्रांत मैसी की एंट्री की खबरें हैं जो दर्शकों का दिल अपनी शानदार फिल्म '12वीं फेल' से जीत चुके हैं. रिपोर्ट्स में उनके कैरेक्टर को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है. 'चौहान' में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

Continues below advertisement

विक्रांत मैसी के चौहान से जुड़ने की खबरें बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र के हवाले से बताई गई है. सूत्र ने बताया कि अजय देवगन की आने वाली फिल्म चौहान में उनके साथ विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में में दिखाई  देंगे. अभिनेता के कैरेक्टर से भी पर्दा उठ चुका है.

ये भी पढ़ें: जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

Continues below advertisement

ये होगा विक्रांत मैसी का किरदार

सूत्र ने बताया कि आनंद एल राय ने अजय की चौहान के लिए एक ग्रे शेड वाले किरदार में विक्रांत को साइन किया है. फिल्म में विक्रांत मैसी सुपरस्टार अजय देवगन से टक्कर लेते हुए नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए विक्रांत ने हामी भर दी थी. दो अलग-अलग पीढ़ी के इन शानदार एक्टर्स को देखना फैंस के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है.

विक्रांत मैसी के बारे में

39 साल के विक्रांत मैसी का जन्म साल 1987 में हुआ था. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर टीवी से शुरू किया था. बालिका वधू, बाबा ऐसो वर ढूंढो और धूम मची धूम जैसे सीरियल्स में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2013 की फिल्म 'लूटेरा' से बॉलीवुड डेब्यू किया. कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके विक्रांत '12th फेल' जैसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 'सड़क के डिवाइडर पर बैठ जाता था...' नौकरी छोड़ एक्टर बने राहुल बॉस, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी

'चौहान' के बारे में

'चौहान' में अजय देवगन चौहान नाम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. इसे हिमांशु शर्मा और आनंद एल राय मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि इसके डायरेक्टर हैं नीरज यादव. इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. फिल्म सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी.