एक्सप्लोरर

Stars Who Found Love Again: शादी, तलाक और Teenage बच्चों के बाद भी फरमाया इश्क़, Malaika Arora से लेकर ये Celebs हैं लिस्ट में शामिल

Stars Who Found Love Again: आइए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में जिनकी पहली शादी चल नहीं पाई लेकिन दुनिया और क्रिटिक्स की चिंता किए बिना उन्होंने दूसरी बार प्यार करने का हिम्मत जुटाई.

Stars Who Found Love Again: प्यार, धोखा, शादी ये मुकाम हर किसी के जिंदगी में जरूर आता है, अब  भले वो शख्स कोई आम आदमी हो या फिर कोई बड़ी सेलिब्रिटी. ये बात अलग है ऐसे पड़ाव को हम जैसे आम लोग हज़म कर जाते है और किसी को पता भी नहीं चलता. लेकिन जब यहां कोई स्टार आ जाए तो बॉलीवुड की गलियों से लेकर देश के कोने कोने तक कानाफूंसी होने लगती है. इस रिपोर्ट में हम ऐसे ही स्टार्स के बारे में जानेंगे जिनकी पहली शादी चल नहीं पाई लेकिन दुनिया और क्रिटिक्स की चिंता किए बिना अपने टीन ऐज बच्चों के रहते हुए दूसरी बार उन्होंने प्यार करने का हिम्मत जुटाई.


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika and arjun Kapoor):


Stars Who Found Love Again: शादी, तलाक और Teenage बच्चों के बाद भी फरमाया इश्क़, Malaika Arora से लेकर ये Celebs हैं लिस्ट में शामिल

अपनी बोल्ड अदाओं से तहलका मचाने वाली मलाइका को फर्क नहीं पड़ा कि उनके बारे में कौन कैसी बातें कर रहा है?  तभी अरबाज़ (Arbaaz khan) से तलाक़ होने के बाद मलाइका (Malaika) ने न ये सोचा की लोग उनके कपड़ों को जज करेंगे और न ही ये सोचा कि उनके 12 साल छोटे बॉयफ्रैंड को देख लोग क्या कहेंगे. 2017 में तलाक के बाद 2018 में मलाइका को अर्जुन कपूर मिल गए. अब ये कपल खुलकर इश्क़ फरमाते हैं. मलाइका के बेटे अरहान ने भी अपनी मम्मी की ख़ुशी को एक्सेप्ट किया है.

अरबाज़ खान और जॉर्जिया (Arbaaz Khan and Giorgia Andriani):


Stars Who Found Love Again: शादी, तलाक और Teenage बच्चों के बाद भी फरमाया इश्क़, Malaika Arora से लेकर ये Celebs हैं लिस्ट में शामिल

प्यार के मामले में तो सलमान खान के भाई अरबाज़ का भी कोई तोड़ नहीं. लोगों की बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए उम्र के मामले में पहले ही हाफ सेंचुरी लगा चुके अरबाज़ अपने से 22 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली की रहने वाली जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) मुंबई में अरबाज़ के गिफ्ट किए हुए घर में रहती है.और दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं. ये अक्सर साथ में स्पॉट किये जाते हैं. 

अर्जुन रामपाल गैब्रिएला (Arjun Rampal and Gabriella):


Stars Who Found Love Again: शादी, तलाक और Teenage बच्चों के बाद भी फरमाया इश्क़, Malaika Arora से लेकर ये Celebs हैं लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड के फिट एंड फाइन अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भले ही 48 साल के हो गए हों, लेकिन कहते हैं न दिल तो बच्चा है जी, थोड़ा कच्चा है जी. 1998 में मेहर जेसिया से शादी करने वाले अर्जुन ने बेशक अपने रिश्ते को दिल-ओ-जान से निभाया. ये सिलसिला चला करीब 20 साल तक, लेकिन फिर दोनों की राहें अलग हुईं, दोनों बेटियों की कस्टडी माँ के पास आ गयी. हालांकि जो पहले हुआ ज़रूरी नहीं हर बार हो, इसीलिए शायद अर्जुन फैंस, गॉसिप सबको दरकिनार कर एक बार फिर दिल लगा बैठे. और ये कोई और नहीं बल्कि उनकी लिव-इन पार्टनर और अफ्रिकन मॉडल-फ़ैशन डिज़ाइनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella) हैं. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है. दोनों अब 1 बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके है. 

फरहान अख्तर और शिवानी ददलानी (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar):


Stars Who Found Love Again: शादी, तलाक और Teenage बच्चों के बाद भी फरमाया इश्क़, Malaika Arora से लेकर ये Celebs हैं लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) भी इस लिस्ट में शामिल है. अधुना बंबानी से तलाक के बाद एक्टर के मोहब्बत के तार जुड़े मॉडल और VJ शिवानी ददलानी (Shibani Dandekar) से. गॉसिप्स के मुताबिक दोनों करीब करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों एक साथ लिव इन में रहते हैं और एक दूसरे के लिए अक्सर  सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते रहते हैं.  खैर ये बात अलग है कि पहले से ही 2 बच्चियों के पापा फरहान और उनकी गर्ल फ्रेंड शिवानी ने सारे विवादों को साइड करना पसंद किया. और बिना कुछ सोचे एक दूसरे को खुलकर एक्सेप्ट किया.

सुजैन खान और अर्सलान गोनी (Sussanne Khan and Arslan Goni) :


Stars Who Found Love Again: शादी, तलाक और Teenage बच्चों के बाद भी फरमाया इश्क़, Malaika Arora से लेकर ये Celebs हैं लिस्ट में शामिल

एक दौर था जब सुजैन और ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) की शादी की मिसालें दी जाती थी. लेकिन दोनों के करीब 17 साल के रिश्ते को टूटने में कुछ ही दिन लगे थे. साल 2014  के बाद से दोनों की मंज़िलें अलग हो चुकी है. दोनों के 2 बच्चे भी है  ऋहान और ऋदान. लेकिन कहते है न की इश्क़ करने की कोई उम्र नहीं होती. 49 साल की सुजैन लोगों के तानो को नजरअंदाज कर आज कल अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को डेट कर रही है. अर्सलान बिग बॉस (Big Boss) में आए अली गोनी के भाई है और ऑल्ट बालाजी के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lok Sabha Debate: संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lok Sabha Debate: संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
संसद में राहुल गांधी को क्यों आया गुस्सा, बोले- क्या मैं चला जाऊं, स्पीकर ने कहा- चुनौती मत दीजिए
यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Jordanian Dinar Vs Indian Currency: इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
भारतीय नागरिकता लेने के लिए कहां करना होता है अप्लाई, क्या हैं इसके नियम?
भारतीय नागरिकता लेने के लिए कहां करना होता है अप्लाई, क्या हैं इसके नियम?
व्हिस्की की फैक्ट्री लगाने का क्या है तरीका? एक क्लिक में जान लें पूरा प्रोसेस
व्हिस्की की फैक्ट्री लगाने का क्या है तरीका? एक क्लिक में जान लें पूरा प्रोसेस
प्रेगनेंट पत्नी को ऑफिस ट्रिप बोलकर गया पति थाईलैंड में प्रेमिका के साथ बाढ़ में फंसा, ऐसे खुली पोल- यूजर्स हैरान
प्रेगनेंट पत्नी को ऑफिस ट्रिप बोलकर गया पति थाईलैंड में प्रेमिका के साथ बाढ़ में फंसा, ऐसे खुली पोल
Embed widget