Deepika Padukone से Shahrukh Khan तक, Anushka Sharma-Virat Kohli की बेटी पर स्टार्स ने बरसाया प्यार, दिए लाखों के तोहफे
एबीपी न्यूज़ | 06 Feb 2021 10:31 PM (IST)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का के साथ फिल्म सुल्तान में काम कर चुके सलमान खान ने वामिका को एक डॉल हाउस गिफ्ट किया है जिसकी कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा. अनुष्का और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी को मीडिया की नज़रों से बचाकर रखा है ताकि कोई उसकी तस्वीर क्लिक ना कर पाए. जब से वामिका का जन्म हुआ है तब से हर कोई अनुष्का और विराट की नन्ही सी बिटिया के बारे में बात कर रहा है. फैन्स से लेकर बॉलीवुड सितारे तक वामिका पर अपना प्यार बरसा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने वामिका पर अपना प्यार बरसाते हुए उसे काफी महंगे तोहफे भेजे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का के साथ फिल्म सुल्तान में काम कर चुके सलमान खान ने वामिका को एक डॉल हाउस गिफ्ट किया है जिसकी कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है. शाहरुख खान ने नन्ही वामिका के लिए एक डायमंड ब्रेसलेट तोहफे में दिया है. आमिर खान ने अनुष्का के साथ पीके में काम किया था. ऐसे में वामिका के लिए आमिर ने बुके के साथ गोल्ड प्लेटेड क्रेडल भेजा है जिसकी कीमत तकरीबन 1,70,000 रुपए है. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने वामिका को सोने की पायल गिफ्ट की है. वहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अनुष्का-विराट की बेबी गर्ल को सोने की चेन गिफ्ट की है जिसकी कीमत 1,80,000 रुपए है. ए दिल है मुश्किल में अनुष्का के साथ काम कर चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगभग 80,000 रुपए की हैंडमेड चॉकलेट गिफ्ट की हैं.