बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी में व्यस्त हैं. श्रद्धा और उनका पूरा परिवार शादी में शामिल हुआ है. इसी बीच श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा बाराती बनकर जमकर डांस कर रही हैं. श्रद्धा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. श्रद्धा के साथ परिवार के लोग भी जमकर डांस कर रहे हैं. श्रद्धा का लुक भी काफी अलग रहा है. वहीं, श्रद्धा की ड्रेस की भी तारीफ की जा रही है. श्रद्धा ने साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी सेट पहन रखी है. इसके अलावा, श्रद्धा ने माथे पर पिंक कलर की पगड़ी भी पहन रखी है.

श्रद्धा के कजिन प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शजा मोरानी के साथ शादी कर रहे हैं. इस मौके पर श्रद्धा की फैमिली सहित कई लोग शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. आपको बता दें कि सिद्धांत कपूर ने भी प्रियांक की शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत जमकर डांस करते दिख रहे हैं.

 फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में किया डेब्यू 

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में श्रद्धा की काफी तारीफ हुई और उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी  मिला. इसके बाद फिल्म 'लव का दि एंड' में भी उन्होंने काम किया. लगातार दो असफल फिल्मों के बाद भी श्रद्धा ने हार नहीं मानी.

फिल्म आशिकी 2 से मिली पहचान 

इसके बाद महेश भट्ट ने फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा को कास्ट किया. इस म्यूजिकली हिट फिल्म से श्रद्धा रातों रात स्टार बन गई. फिल्म में आरोही के किरदार में उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया. अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से श्रद्धा हर किसी के दिल में बस गई. इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कभी पीछे नहीं देखा और आज वो बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारों में शुमार हैं.

यह भी पढ़ें:

जब पहली मुलाकात में Virat Kohli ने Anushka Sharma से बोल दी थी ऐसी बात, एक्ट्रेस ने कहा था-Excuse Me

जब सपना बने Krushna Abhishek ने Priyanka Chopra को ऑफर की बर्फी मसाज, देखिए कैसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन