हिंदी सिनेमा के दो लोकप्रिय नाम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha). ये एक ऐसी जोड़ी है जो अपने रिश्ते को ना तो छिपा पाई और ना ही इसके बारे में खुलकर कुछ कह पाई. आज दोनों अलग-अलग राह पर पहुंच चुके हैं, लेकिन दोनों का नाम आज भी एक-साथ ही लिया जाता है. जहां एक तरफ रेखा ने कई बार अपने और अमिताभ के रिश्ते की सच्चाई बताई तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ ने इस रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी साधी.

वहीं जब रेखा (Rekha) से एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सबको हैरान कर दिया. उनसे पूछा गया कि अमिताभ बच्चन एक इंसान के रूप में और एक एक्टर के रूप में कैसे हैं.? इस सवाल पर रेखा ने जवाब देते हुए कहा- 'वो नंबर वन एक्टर हैं और वो नंबर वन पर्सन भी हैं'. रेखा की इस बात के कई मायनेनिकाले जा सकते हैं. यहां रेखा ने दो लाइनों में ही बहुत कुछ कह दिया.

अमिताभ और रेखा ने साल 1976 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दो अंजाने' में पहली बार साथ काम किया था. दोनों ने साथ में 9 फिल्मों में काम किया जिनमें से 5 ब्लॉकबस्टर रहीं, जिनमें, 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सिलसिला', 'मि० नटवरलाल' जैसी फिल्में शामिल हैं.