बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंदा (Preity Zinta) ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते करोड़ों दिलों पर राज किया. इतना ही नहीं, एक वक्त था जब प्रीति बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं. प्रीति, शिमला में अपने माता-पिता और 2 भाईयों के साथ रहती थीं. उनके पिता दुर्गानंद एक आर्मी ऑफिसर थे जो हमेशा से शिमला में एक स्पोर्ट्स क्लब बनाना चाहते थे, जिससे खेलों के प्रति देश के नौजवान को बढ़ावा मिल सकें. अपने इस सपने का जिक्र वो अपनी बेटी प्रीति जिंटा से कई बार करते थे.

हालांकि, प्रीति जिंटा के पिता की ये ख्वाहिश अधूरी रह गई क्योंकि जब प्रीति 13 साल की थीं उस वक्त उनके माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें प्रीति के पिता का निधन हो गया और उनकी मां लगभग 2 साल तक बिस्तर पर रहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के एक्सीडेंट के समय प्रीति जिंटा भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. जिससे सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. बड़ी होकर प्रीति जिंटा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद फिल्मों में एंट्री की. उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म 'दिल से' में काम करके अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद प्रीति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

इस फिल्म के बाद प्रीति जिंटा ने एक के बाद एक कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई. सुपरस्टार बनने के बाद भी प्रीति जिंटा अपने पिता की इच्छा को भूली नहीं थीं. वहीं, जब आईपीएल (IPL) की शुरुआत हो रही थी तब उन्होंने अपने पिता की उस अधूरी इच्छा को पूरा करने के बारे में सोचा और आईपीएल में एक टीम खरीद ली. हालांकि, वो स्पोर्ट क्लब ना सही लेकिन स्पोर्ट्स टीम की मालकिन बन गई थीं.

यह भी पढ़ेंः दो फिल्मों के सुपरहिट होते ही क्यों Ameesha Patel ने लगाए अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप? जानें पूरा मामला