नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहरीन डांस के लिए जानी जाती हैं. उनके डांस वीडियो अक्सर फैन्स को दीवाना बनाते रहते हैं. अब लॉकडाउन के बीच नोरा का एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा बेहतरीन डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को कुछ ही वक्त में लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं और कमेंट कर उनके जबरदस्त डांस की तारीफ कर रहे हैं. नोरा वीडियो में व्हाइट टॉप और ग्रे ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं.
इस डांस को नोरा ने क्वॉरन्टीन में रहते हुए सीखा है इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को दी है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आखिरकार @parrisgoebel की लाइव डांस क्लास रूटीन से कॉर्नी गाने पर डांस सीखा! मुझे उसका काम बहुत पसंद है.'' नोरा फतेही का ये डांस वीडियो फैन्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. नोरा के फैन्स उनके लेटेस्ट डांस वीडियो आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.
बता दें कि नोरा फतेही 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. साथ ही वह टेलीविज़न डांस शो 'झलक दिखला जा' में भी भाग ले चुकी हैं. नोरा हिंदी के अलावा मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उनका लगभग हर आइटम सॉन्ग सुपरहिट रहा है. जिसमें उनका 'दिलबर', 'कमरिया', और 'साकी-साकी' आइटम सॉन्ग शामिल है. नोरा हाल में ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर संग 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म में नजर आई थीं.
ये भी पढ़ें:
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी तस्वीर तो करण जौहर ने कहा- उफ्फ इन आंखों की मस्ती के.
