80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रहीं नीलम कोठारी (Neelam Kothari) को उनकी शानदार फिल्मों और खूबसूरती के लिए आज भी याद किया जाता है. नीलम, अग्निपथ, खतरों के खिलाड़ी, इलज़ाम आदि फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीलम ने बताया है कि उनके पिता शिशिर कोठारी (Shishir Kothari) नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में आएं. आपको बता दें कि नीलम के पिता शिशिर बड़े बिज़नेसमैन थे और पिछले साल उनका निधन हो गया था.
1984 में आई फिल्म ‘जवानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नीलम ने साल 2000 में फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था. हाल ही में दिए इंटरव्यू में नीलम ने बताया है कि उनके पिता इस बात के सख्त खिलाफ थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करे. एक्ट्रेस के अनुसार, उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला था लेकिन उनके पिता ने इस बात को भी लंबे समय तक उनसे छिपा कर रहा था. हालांकि, नीलम बताती हैं कि कई बार चर्चा करने के बाद आखिर उनके पिता मान ही गए थे.
इंटरव्यू में नीलम ने बताया, ‘मुझे एक ऑफर मिला था लेकिन महीनों तक डैड ने इस बारे में मुझे कुछ नहीं बताया, शायद उनके दिमाग में यह बात क्लियर थी कि मुझे फिल्मों में काम नहीं करने देना है. असल में हमारा फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं है, फिर एक दिन लंच पर पिता ने मुझे बताया तुम्हारे लिए एक फिल्म का ऑफर आया था’.
जब हेमा मालिनी पर डोरे डालने का संजीव कुमार ने भुगता था खामियाजा, धर्मेंद्र ने ऐसे लिया था बदला!
