Mamta Kulkarni Movies: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार होता था. 'बाजी', 'नसीब', 'करण अर्जुन' और 'आशिक आवारा' जैसी एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम करने के चलते ममता कुलकर्णी की पॉपुलैरिटी का ग्राफ बड़ी ही तेजी से ऊपर चढ़ा था. यही नहीं, ममता कुलकर्णी सुपरस्टार्स सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आदि के साथ भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 90 के दौर में ममता को लेकर यह माना जाने लगा था कि वे अब बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाली हैं और उनका सिक्का इंडस्ट्री में लंबा चलेगा, हालांकि ऐसा हुआ नहीं. आपको बता दें कि एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर ममता सुर्ख़ियों में आ गई थीं. वहीं, एक्ट्रेस के अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन की ख़बरें भी जब तब सामने आती रहती थीं. इस बीच इन ख़बरों को और बल मिला जब ममता कुलकर्णी ने ड्रग माफ़िया विक्की गोस्वामी (Vicky Goswami) से साल 2002 में गुपचुप शादी कर ली थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ही ममता ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और पति के साथ केन्या में सैटल हो गई थीं. बहरहाल, ममता चर्चाओं में तब आईं जब उनके पति का नाम एक इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में सामने आया.
