बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में एक पाकिस्तानी रैपर के वीडियो की तारीफ की है, आलिया ने अपनी फिल्म 'गली बॉय' के अंदाज में इस रैपर के लिए कमेंट किया है. हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक रैपर और कॉमेडियन मुहम्मद शाह ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो आलिया भट्ट को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. मुहम्मद शाह ने आलिया के ऊपर ही पूरा रैप तैयार किया है.  

रैपर मुहम्मद शाह ने आलिया भट्ट की फिल्मों के टाइटल्स को परस्पर जोड़ते हुए एक शानदार रैप बनाया है. इतना ही नहीं, इस वीडियो में उन्होंने गलियां के गीतों की क्लिप का भी इस्तेमाल किया है. पाकिस्तानी रैपर ने इस वीडियो में आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हाईवे' और '2 स्टेट्स' का नाम शामिल किया हैं.

वहीं वीडियो के अंत में एक आदमी उनसे कहता है कि आलिया का ब्वॉयफ्रेंड है, तुम अपना फोकस किसी और बॉलीवुड अदाकारा पर करो. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को इंप्रेस करो. मुहम्मद शाह ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'क्या हुआ अगर पहले एपिसोड में #onlylovetoshare.' 

अब मुहम्मद शाह के इस मजेदार रैप वीडियो पर कमेंट करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, 'बहुत हार्ड.' इतना ही नहीं आलिया के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए मुहम्मद ने लिखा, 'आलिया भट्ट आई लव यू.' आपको बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.

बात करें आलिया के वर्कफ्रंट की तो बहुत जल्द एक्ट्रेस रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी. इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा इस साल की शुरुआत में आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर भी रिलीज हो चुका है. इन दोनों फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट के पास एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' भी पाइपलाइन में है.

यह भी पढ़ेंः Gulshan Kumar ने अंडरवर्ल्ड डॉन को पैसे देने से किया था इनकार, कहा- इतने में तो माता का भंडारा करवा दूंगा