बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक वो लगातार फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दे रहे हैं. अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं और लगातार इन फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं लेकिन इतने बिजी शेड्यूल होने के बाद भी अक्की इन 3 औरतों का फोन उठाना कभी नहीं भूलते और इस बारे में खुद अक्षय ने ही अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था.

दरअसल, एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी लाइफ में खुद के बनाए नियमों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि वो शूटिंग के वक्त किसी भी तरह का डिस्ट्रैक्टशन पसंद नहीं करते. अक्षय ने बताया कि काम के दौरान वो सिर्फ बहुत जरूरी फोन ही उठाते हैं. जिनमें 3 लोगों के नाम शामिल हैं. सिर्फ तीन फोन ऐसे हैं, जिन्हें अक्षय कुमार किसी भी समय कोई भी काम छोड़कर जरूर पिक करते हैं. पहला फोन उनकी मां का, दूसरा पत्नी ट्विंकल खन्ना का और तीसरा उनकी मैनेजर जेनोबिया का होता है.

बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो रोहित शेट्टी की अपकमिंग मूवी 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. हालांकि, ये फिल्म पिछले साल यानी 2020 में रिलीज होनी थी मगर कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते कहर की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया था. इसके अलावा अक्षय की झोली में 'बेल बॉटम', 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'रामसेतु' जैसी कई बड़ी फिल्में भी हैं. यह भी पढ़ेंः जब Akshay Kumar ने Ranveer Singh को दी थी पैसा कमाने की सलाह, कहा- बच्चा रोता है मैं फिर भी नाचता हूं!