बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक वीडियो साझा किया है. ये वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने अपने फैंस को संदेश भी दिए है. उन्होंने पूरे देश भर में चल रहे कोरोना काल को लेकर फैंस को घर के अंदर रहने के लिए कहा है. उन्होंने ये भी बताया कि वो घर पर बैठे करण सिंह के साथ कैसे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. वीडियो को शेयर करने के साथ बिपाशा ने बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है.

उन्होंने वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा, ‘विटामिन डी प्लस विटामिन लव. आभारी. घर पर रहो.’ वीडियो में ये कपल एक साथ झूले पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. क्योंकि वो एक साथ धूप का आनंद ले रहे हैं. आपको बता दें कि बिपाशा बसु अपने फैंस का काफी ध्यान रखती है. बिपाशा इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने जीवन के बारे में दिलचस्प अपडेट पोस्ट करती रहती हैं.

कुछ दिन पहले, उन्होंने अपनी पहली फिल्म अजनबी से एक क्लिप साझा की. उन्हें फिल्म में बॉबी देओल के साथ देखा गया था. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हिंदी सिनेमा की दुनिया में मेरा डेब्यू. मेरे लिए हमेशा इतना खास होगा. फिल्म की पूरी टीम को मेरा प्यार.’ वहीं बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी. एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने खुलासा किया था कि उनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी. फरवरी और मार्च में ये कपल मालदीव में छुट्टी मनाते हुए देखा गया था.