बिग बॉस 14 के घर में रोज कुछ नया धमाका देखने को मिल रहा है. बिग बॉस का अब तक छह दिन ही बिता है और अभी से घर के सदस्य दो खेमे में बंटते हुए दिखाई दे रहे हैं. निक्की तम्बोली और पवित्र पुनिया के बीच लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.

पिछले एपिसोड में पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरु हुई. इसके बाद सारा गुरपाल घर के बाहर हो गईं. जब सीनियर्स ने सारा के घर से बेघर होने के बारे में बताया तो वो बहुत रोईं. एजाज खान, जैस्मिन और रुबीना ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की.

वहीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को सारा का एविक्शन अनफेयर लगा. वो कहती हैं कि ये फेयर नहीं है. आपके बता दें, इस नॉमिनेशन प्रोसेस में हर एक फ्रेशर को किन्हीं दो फ्रेशर्स को नॉमिनेट करना था, जिन्हें वो घर से बेघर करना चाहते थे. निक्की तंबोली इस नॉमिनेशन से सुरक्षित थीं, क्योंकि वो अब कंफर्म्ड सदस्य हैं.

शो के दौरान पवित्रा पुनिया एजाज खान के साथ फ्लर्ट करती दिखीं. उन्होंने एजाज खान को गाल पर किस किया. एजाज को गले लगाया. अब शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में पवित्रा रुबीना दिलैक के साथ एजाज को लेकर अपनी फीलिंग शेयर करती दिख रही है.