21 फरवरी को टेलीविजन के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का फिनाले होने जा रहा है. वह कुछ ही घंटों में बिग बॉस का विनर कौन बनेगा,इसका खुलासा हो जाएगा. फिनाले में जिन प्रतिभागियों ने जगह बनाई है उनके नाम हैं-राहुल वैद्य. रुबीना दिलैक, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली.इन्हीं में से कोई एक आज विनर की ट्रॉफी अपने साथ अपने घर ले जाएगा. लेकिन इस सीज़न के फिनाले में एक मायूस करने वाली बात भी देखने को मिलेगी.

बिग बॉस का विनर बनने वाले कंटेस्टेंट को पिछले सीजन के मुकाबले कम प्राइज मनी मिलने की खबरें आ रही हैं. जी हाँ हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस विनर के लिए प्राइज मनी 50 लाख रुपए तय की गई थी लेकिन इस बार सीन पलट गया. अपने आपको नॉमिनेशन से बचाने के लिए प्राखी सावंत ने प्राइज मनी में से 14 लाख रुपये सैक्रीफ़ाइज़ कर लिए जिसके बाद प्राइज मनी घटकर 36 लाख रूपए ही रह गई है. हालांकि विनर को केवल 36 लाख ही मिलेंगे, इसका अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस फाइनलिस्ट्स के सामने मनी बॉक्स लेकर शो छोड़ने का ऑफर भी दे चुके हैं. इस साल उन्होंने निक्की तंबोली को 6 लाख रुपए लेकर ये शो छोड़ने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया और वह फिनाले में आ गईं.