Bhumi pednekar replaced arjun kapoor: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों डायरेक्टर्स के फेवरेट हैं. एक के बाद एक वो अलग जोनर और सब्जेक्ट की फिल्में साइन करते जा रहे हैं. संदीप और पिंकी फरार और भूत पुलिस के बाद वह द लेडी कलर (The Lady Killer) में दिखेंगे. हाल ही में उन्हें एक और फिल्म का ऑफर आया था, लेकिन अब खबर है कि भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को उनकी फिल्म से रिप्लेस कर दिया है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद अर्जुन कपूर थे, लेकिन अब उनकी जगह भूमि पेडनेकर नजर आएंगी.
अर्जुन कपूर के पास नहीं है टाइमअब तक फिल्म का जो संभावित टाइटल सामने आया है वो है भक्षक. जिसके लिए अर्जुन कपूर को लेने पर विचार हो रहा था. लेकिन अर्जुन कपूर दूसरी फिल्मो में बिजी हैं और उनके पास डेट की कमी है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके बाद भूमि पेडनेकर को इस रोल को लेकर अप्रोच किया गया और कहा जा रहा है कि भूमि ने इसके लिए हां भी कर दी है. जल्द ही इस फिल्म में लीड कास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी.
द लेडीकिलर में दिखेंगे अर्जुन कपूरअर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी. जो है द लेडीकिलर. द लेडीकिलर में अर्जुन कपूर काफी दमदार रोल निभाने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने इस रोल को लेकर ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है. हालांकि फिल्म को लेकर की गई पोस्ट में उन्होंने दर्शकों की रुचि काफी बढ़ा दी है. उन्होंने बताया कि ये फिल्म सस्पेंस, रोमांस, ड्रामा, एक्शन से भरपूर होगी. वहीं बात करें भूमि पेडनेकर की तो वो राजकुमार राव के साथ बधाई दो में नजर आने वाली हैं इसके अलावा उनकी झोली में करण जौहर की तख्त और मिस्टर लेले भी है जो एक स्पाई फिल्म होगी.
ये भी पढ़ें-
