एक्सप्लोरर

Khesari Lal Yadav की आने वाली है नई फिल्म, जानें कब मिलेगा भोजपुरी दर्शकों को तगड़ा एंटरटेनमेंट

Khesari Lal Yadav Film: भोजपरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'रिश्ते' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म को फर्स्ट लुक आउट हो चुका है, आइए जानते कब होगी रिलीज

Khesari Lal Yadav Film: एस आर के म्यूजिक प्रा लि की तरफ से खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का पहला लुक सामने आ गया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. खेसारी की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब होगी रिलीज
एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रिश्ते’ का अब इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म को 14 मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर एक्ट्रेस रति पांडेय नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को शर्मिला आर. सिंह ने तैयार किया है, और रोशन सिंह ने प्रेजेंट किया है। वहीं, फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरोक्ट किया है.

फिल्म का पोस्टर रिलीज
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में खेसारीलाल यादव बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं.उन्होंने ब्लू कलर का कोट पहना है, जो उनके एक अलग अंदाज को दर्शा रहा है. उनके पीछे चार लोग धोती और सफेद गमछे में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की कहानी को लेकर काफी दिलचस्प संकेत दे रहे हैं. इस लुक में भी निर्माता शर्मिला आर. सिंह की खास छाप देखने को मिल रही है. इससे पहले इसी बैनर से आई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, और अब ‘रिश्ते’ भी कुछ नया और अनोखा लेकर आ रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roshan Singh (@roshansrkmusic)

दर्शकों के लिए क्या है खास
फिल्म की थी को दिखाने के लिए इसका नाम ही काफी है. दर्शकों को यह फिल्म पूरी तरह से भावनाओं से भरपूर और रिश्तों की गहराई को समझाएगी. फिल्म में पारिवारिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक ताने-बाने को फैंस बारीकी से लुत्फ उठा पाएंगे.

खेसारी लाल यादव ने क्या कहा 
फिल्म को लेकर अभिनेता खेसारीलाल यादव ने कहा, "रिश्ते की कहानी भावनाओं से भरपूर है और यह दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. हम दर्शकों को एक यादगार एक्सपीरिएंस देने की उम्मीद कर रहे हैं. फिल्म में रिश्तों की अहमियत और गहराई को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी."

फिल्म निर्माता शर्मिला आर.सिंह ने क्या कहा
निर्माता शर्मिला आर.सिंह ने फिल्म ‘रिश्ते’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमारी यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगी. ‘रिश्ते’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और परिवार के महत्व को दर्शाने वाली एक कहानी है.

भोजपुरी सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है, और हम इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक गहरी सामाजिक और पारिवारिक संवेदना भी देखने को मिलेगी, जिससे हर दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा. हम पूरी टीम के साथ मिलकर इसे दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

फिल्म के म्यूजिक,कटेंट को लेकर रौशन ने बताया
रौशन सिंह ने बताया कि फिल्म का कंटेंट, संगीत, लोकेशन और प्रस्तुति सभी दर्शकों को एक नई फीलिंग देने वाली हैं. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे 14 मार्च को सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद जरूर लें.

फिल्म रिश्ते के पीछे के किरदार
आपको बता दें कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के साथ आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह,संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव,सोनू पाण्डेय, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव भी मेन रोल में नजर आएंगे.

फिल्म का प्रचार-प्रसार रंजन सिन्हा कर रहे हैं. फिल्म का संगीत भी बेहद खास होने वाला है, जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकारों ने तैयार किया है. फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं. वहीं, डीओपी (कैमरा डायरेक्टर) बासु ने फिल्म को बेहतरीन तरीके से शूट किया है. 

फिल्म ‘रिश्ते’ का ट्रेलर भी जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर और ज्यादा रोमांच बढ़ जाएगा. निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक, सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं को उजागर करेगी और यह दर्शकों के लिए एक पूर्ण मनोरंजन पैकेज होगी.फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

इससे पहले खेसारीलाल यादव की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, और अब ‘रिश्ते’ भी इसी कड़ी में एक और सुपरहिट फिल्म साबित होने की उम्मीद है. फिल्म की स्टारकास्ट, दमदार कहानी, बेहतरीन निर्देशन और उच्च स्तरीय तकनीकी पक्ष इसे भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म बना रही है. अब देखना होगा कि खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की यह जोड़ी दर्शकों पर कितना जादू बिखेरती है.

ये भी पढ़ेः रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, पेरेंट को लेकर कही थी अश्लील बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget