Bhabi Ji Ghar Par Hain Cast: कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ साल 2015 से प्रसारित हो रहा है और आज भी दर्शकों का हॉट फेवरेट बना हुआ है. आज हम आपको इस टीवी सीरियल में ‘टीका’ के रोल में नज़र आने वाले एक्टर वैभव माथुर के बारे में बताने जा रहे हैं. आपको बता दें कि ‘भाबी जी घर पर हैं’ में वैभव द्वारा निभाया गया टीका का किरदार लोगों को खासा पसंद है. टीका अक्सर अपने जोड़ीदार मलखान के साथ नज़र आते हैं. बहरहाल, यहां तक पहुंचने के लिए टीका को ख़ासा स्ट्रगल करना पड़ा था. एक इंटरव्यू में खुद वैभव ने अपने इस स्ट्रगल के बारे में बताया था. वैभव की मानें तो स्ट्रगल के दिनों में उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वे मिनरल वाटर की बोतल खरीद सकें. ऐसे में जब वैभव ऑडिशन देने जाते और थक जाया करते तब वे आस-पास मौजूद किसी चाय की दुकान वाले से ही पानी मांगकर पी लिया करते थे.
बहरहाल, वैभव की मानें तो उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा था, वे कई जगह रोल मांगने के लिए जाते, ऑडिशन देते लेकिन उनसे सिर्फ उनका फोटो लिया जाता और इसके बाद रवाना कर दिया जाता.
